खेल

आईपीएल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हराया

कप्तान फाफ डु प्लेसी के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हरा दिया।

डु प्लेसी ने 23 गेंद में दस चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाये जबकि विराट कोहली ने 27 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों के साथ 42 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिये 35 गेंद में 92 रन जोड़े। अपनी गलतियों के कारण हालांकि एक बार आरसीबी 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के कारण गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज 147 रन पर पवेलियन लौट गए। गुजरात के लिये डेविड मिलर और शाहरूख खान ने 61 रन और राहुल तेवतिया तथा राशिद खान ने 44 रन की साझेदारी की। टीम को शीर्षक्रम पर एक अच्छी साझेदारी की कमी खली।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

8 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

10 घंटे ago