आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ में ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायटंस को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू अंक तालिका में दूसरे जबकि पंजाब किंग्स शीर्ष पर पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 227 रन बनाये। बैंगलुरू ने 19वें ओवर में चार विकेट पर 230 रन बना कर मैच जीत लिया। जितेश शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कल पहले क्वालिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। जबकि शुक्रवार को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना मुम्बई इंडियंस से होगा। दूसरा क्वालिफायर मैच एक जून को और फाइनल मैच तीन जून को खेला जाएगा।
भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…
रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…
भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…