आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 28 मई 2025

देश में बनेंगे पांचवीं पीढी के लडाकू विमान आज अधिकतर अखबरों के पहले पन्‍ने पर है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- पहली बार निजी क्षेत्र को भी मिलेंगे अवसर। पंजाब केसरी लिखता है- वायु सेना की क्षमताओं में बढोतरी के लिए फाइटर जेट कार्यक्रम को मंजूरी। दैनिक जागरण लिखता है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मंजूरी। डीआरडीओ की होगी बडी भूमिका।

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संबोधन को भी अखबारों ने प्रमुखता दी है। वीर अर्जुन और अमर उजाला की सुर्खी है- आतंकवाद पाकिस्‍तान की युद्ध रणनीति। राजस्‍थान पत्रिका ने प्रधानमंत्री के इन शब्‍दों को दिया है- आतंकी घटनाओं के लिए विभाजन जिम्‍मेदार, कटनी थी जंजीरे, लेकिन काट दी भुजांए।

बिजनेस स्‍टेंडर्ड की सुर्खी है- भारत के ज्‍वेलरी बाजार में दर्जनभर विदेशी ब्रांड्स की एंट्री। देश में अमीरों की संख्‍या तेजी से बढी। जनसत्ता की खबर है- नेपाली शेरपा गाइड ने 31वीं बार माउंट एवरेस्‍ट फतेह कर अपना ही कीर्तिमान तोडा।

हिन्‍दुस्‍तान के खेल पन्‍ने की सुर्खी है- उत्तर प्रदेश के गुलवीर सिंह ने दक्षिण कोरिया में एशियाई एथलेट्क्सि के दस हजार मीटर दौड में भारत के लिए स्‍वर्ण पदक जीता।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

3 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

3 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

3 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

5 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

5 घंटे ago