अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने UAE पर खारर्ग द्वीप पर हमलों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का आरोप लगाया; UAE ने आरोपों को खारिज किया

ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात – UAE पर आरोप लगाया है कि उसने अपने क्षेत्र का इस्तेमाल ईरानी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के लिए होने दिया। ईरान के इस आरोप के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने आरोप लगाया कि दो ईरानी ठिकाने खारग द्वीप तथा अबू मूसा पर रात भर हुए हमले रास अल खैमाह और दुबई के पास तैनात हिमर्स रॉकेट प्रणालियों से किए गए थे।

ईरान के खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय ने यू.ए.ई के निवासियों को जेबेल अली, खलीफा बंदरगाह और फुजैरा बंदरगाह सहित प्रमुख बंदरगाहों के पास के क्षेत्रों को खाली करने की चेतावनी दी है।

उधर, यू.ए.ई सरकार ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गश ने बताया कि देश ने अपने क्षेत्र से हमलों की अनुमति नहीं दी।

संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा में आपातकालीन टीमों ने एक तेल सुविधा केंद्र पर आग बुझाने का काम किया। यह आग तब लगी जब एक ड्रोन को बीच में मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में जॉर्डन के एक नागरिक को चोटें आईं हैं, लेकिन इससे व्‍यापाक परिचालन में कोई बाधा नहीं आई है। दुबई के मरीना और अल सुफौह इलाके में रहने वाले लोगों ने आज सुबह कई ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ सुनी। ये धमाके तब हुए जब रक्षा प्रणाली ने आने वाले खतरों को बीच में ही रोक दिया। दुबई मीडिया कार्यालय ने बताया कि ये धमाके खतरों को सफलतापूर्वक रोकने का नतीजा थे। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 33 ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया गया है।

इस बीच, UAE ने आज सुबह एक नए मिसाइल हमले की सूचना दी है। उधर, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि सहयोगी देश होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजेंगे।

Editor

Recent Posts

बैंकॉक में तीरंदाजी पैरा सीरीज में पायल नाग ने शीतल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता

बैंकॉक में विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज़ में 18 वर्षीय पायल नाग ने महिला कंपाउंड स्पर्धा…

1 घंटा ago

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से हराया, डेल्ही कैपिटल ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी

आईपीएल क्रिकेट में कल राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रन से हराया। राजस्थान…

1 घंटा ago

दुनियाभर में आज ईस्टर मनाया जा रहा है

दुनियाभर में आज ईस्टर मनाया जा रहा है। यह अवसर प्रार्थना, पश्चाताप और यीशु मसीह…

1 घंटा ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे…

1 घंटा ago

ईरान में फंसे 345 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्‍ते चेन्नई लौटे

पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच ईरान में फँसे तीन सौ पैंतालीस भारतीय मछुआरे कल…

1 घंटा ago

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने चिनार कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 4 अप्रैल, 2026 को श्रीनगर स्थित…

16 घंटे ago