अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने परमाणु संयंत्रों पर अमरीका के हमले के जवाब में कतर में अमरीका के सैन्य ठिकाने पर हमला किया

ईरान ने कतर में अमरीकी हवाई एयर बेस अल उदीद पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। कतर में यह एयरबेस पश्चिम एशिया में अमरीका का सबसे बडा सैनिक केंद्र है। ईरान के परमाणु केंद्रों पर अमरीका के हमले के बाद यह ईरान की जवाबी कार्रवाई है। ईरान का मुख्‍य लक्ष्‍य दोहा के दक्षिण-पश्चिम में स्थित यह सैन्‍य ठिकाना था लेकिन उसने इराक में एन-अल-असद बेस को भी निशाना बनाया है। कतर और अमरीका ने कहा है कि हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है। कतर ने कहा है कि एयरबेस को पहले ही खाली करा लिया गया था और उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान के मिसाइल हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

अमरीका ने कहा है कि ईरान की कोई भी बैलिस्टिक मिसाइल कतर के अल उदीद एयर बेस के अंदर नहीं गिरी। हालाँकि, हमले की पश्चिम एशिया और विश्‍वभर में कड़ी निंदा हुई है। बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई, मिस्र, मोरक्को, जॉर्डन, लेबनान, तुर्की, यमन और फलिस्तीनी सहित सभी देशों ने इन हमले की निंदा की है। इस बीच, कतर ने लोगों को आश्‍वस्त किया है कि सुरक्षा स्थिति स्थिर है। अमरीका के विदेश विभाग ने लोगों को कुवैत की यात्रा के लिए चेतावनी जारी की है। इस संकट से विमानन उद्योग में हड़कंप मच गया है। एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया के लिए सभी उडानों को तत्काल निलंबित करने की घोषणा की है।

इस बीच, बहरीन, कुवैत और संयुक्‍त अरब अमीरात ने अपने-अपने वायु क्षेत्र फिर खोल दिए हैं। ईरान के हमले के जवाब में उन्‍होंने एयरबेस अस्थाई रूप से बंद कर दिया था।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

5 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

5 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

6 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

6 घंटे ago