ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर अमरीकी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को क्रूर आक्रामक कार्रवाई बताया और इसके परिणामों के लिए पूरी तरह से अमरीका को जिम्मेदार ठहराया।
ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने देश के तीन परमाणु संयंत्रों पर अमरीकी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा की है। अब्बास अराघची ने चेतावनी दी कि इन हमलों के दूरगामी परिणाम होंगे। अमरीकी हमले के कुछ ही घंटों बाद जारी बयान में ईरान ने अमरीका पर इजरायल के साथ तालमेल का आरोप लगाया। ईरान ने दावा किया कि अमरीका ने उसके उन शांतिपूर्ण परमाणु ठिकानों पर हमला किया, जो अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में थे। ईरान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र, उसकी सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से अपील की है कि वे इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…