अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने इस्राइल के हमलों की जवाबी कार्रवाई में सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे

ईरान ने इस्राइल के हमलों की जवाबी कार्रवाई में सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं जिसे ऑपरेशन सीवियर पनिशमेंट नाम दिया गया है। तेल अवीव और यरुशलम में बड़े पैमाने पर हुई बमबारी के कारण इस्राइल में हवाई हमले के सायरन बजा दिए गए जिससे लाखों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।

इससे कुछ घंटे पहले ही इस्राइल के हमले में ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया और शीर्ष सैन्य कमांडरों को मार दिया गया। इस्राइली अधिकारियों ने ईरान के हमले की पुष्टि की है। बेन गुरियन हवाई अड्डे को तुरंत बंद कर दिया गया और अधिकतम अलर्ट पर रखने के लिए हजारों इस्राइली सैनिकों को तैनात किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की मिसाइलों ने रिहायशी क्षेत्रों में इस्राइल की हवाई सुरक्षा को नाकाम कर दिया।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि यह मिसाइल हमला विशेष रूप से इस्राइल द्वारा नातान्ज़ परमाणु ठिकाने को नष्ट करने और ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडरों की हत्या के जवाब में किया गया है। इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल कैट्ज ने आरोप लगाया है कि ईरान ने जानबूझकर रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया है। उन्‍होंने कहा कि इस्राइल इसका करारा जवाब देगा।

दोनों देशों के बीच भीषण हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाएं बढ़ गई है। अमरीकी प्रशासन लंबे समय से इस तरह के हमले को रोकने के प्रयास कर रहा है, क्योंकि उसे डर है कि इससे पश्चिम एशिया में व्यापक युद्ध छिड़ जाएगा और ईरान के मजबूत परमाणु ढांचे के खिलाफ़ यह बेअसर साबित हो सकता है। ईरान ने अपने यूरेनियम संवर्धन स्तर को लगातार बढ़ा कर काफी मात्रा में परमाणु हथियार जमा कर लिए हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

6 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

7 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

7 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

7 घंटे ago