भारत

ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अब्बास अराघची ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अब्बास अराघची ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में डॉ. अराघची का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर हो रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ईरान के बीच संबंध हज़ारों वर्ष पुराने हैं। कला और संस्कृति के हर पहलू में, चाहे वह भाषा और साहित्य हो, संगीत हो या भोजन, हम एक-दूसरे की विरासत की झलक देख सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंध नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के मजबूत आधार पर निर्मित हैं। इन 75 वर्षों में, भारत और ईरान के बीच संबंध विविध क्षेत्रों में विकसित हुए हैं – चाहे वह सांस्कृतिक सहयोग हो, व्यापार और ऊर्जा साझेदारी हो, या क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर रणनीतिक समन्वय हो। दोनों देशों ने न केवल लंबे समय से चली आ रही मित्रता बनाए रखा है, बल्कि क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए भी एक साथ काम किया है। उन्होंने चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता को साकार करने में दोनों पक्षों के बीच चल रहे सहयोग का स्वागत किया।

राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ईरान के एकजुटता और संवेदना के संदेश के लिए भी आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति महोदय ने विश्वास जताया कि यह यात्रा भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

Editor

Recent Posts

गतिशक्ति विश्वविद्यालय और DGCA ने विमान रखरखाव में सुधार और रोजगार सृजन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के अग्रणी विश्वविद्यालय, गतिशक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) और नागर विमानन…

3 मिनट ago

CSIR-NISPR ने एसटीआई नीति अनुसंधान को सुदृढ़ करने के लिए विज्ञान नगरी आंध्र प्रदेश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान ने विज्ञान संचार को…

4 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की।…

8 मिनट ago

भारत की शीतल देवी विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025′ चुनी गई

भारत की शीतल देवी विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025’ चुनी…

14 मिनट ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जल्‍द समझौता ना करने पर ईरान के ऊर्जा संसाधनों पर व्‍यापक हमलों की धमकी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संसाधनों, जल शोधन संयंत्रों और अन्य…

16 मिनट ago

देशभर में आज 24वें और अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनाई जा रही है

समूचे देश में आज जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर, भगवान महावीर की जयंती…

19 मिनट ago