बिज़नेस

IREDA का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) ने गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में अपने एक कार्यालय की शुरुआत की है, जो विदेशी मुद्राओं में ऋण विकल्प प्रदान करने में विशिष्टता प्राप्त होगा। इससे नेचुरल हेजिंग (जोखिम प्रबंधन रणनीति) की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही, हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण लागत में भी काफी कमी आएगी। इरेडा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रदीप कुमार दास ने 17 अप्रैल, 2024 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी सम्मेलन- 2024 में “लंबी अवधि के ऊर्जा भंडारण के लिए भविष्य में विकास के अवसर” विषय पर एक पैनल चर्चा के दौरान उस रणनीतिक पहल को रेखांकित किया, जो देश के हरित भविष्य की यात्रा में अपना योगदान देगा।

इरेडा के सीएमडी ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 2030 तक 5 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से अधिक हाइड्रोजन उत्पादन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने में ऊर्जा भंडारण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने भंडारण प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए कई प्रमुख प्राथमिकताओं को रेखांकित किया।

सीएमडी दास ने लागत कम करने और ऊर्जा भंडारण समाधानों के प्रदर्शन में सुधार के लिए अनुसंधान व विकास संबंधित प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियों को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क को मजबूत करने वाली नीतियों को लागू करने की आवश्यकता का भी उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिस्पर्धी और अनुकूलित वित्तीय समाधान प्रदान करने से ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

भारत ने इस दिशा में विभिन्न सक्रिय कदम उठाए हैं। इनमें साल 2047 तक भंडारण आवश्यकता रोडमैप का निर्माण, टेक्नोलॉजी-एग्नॉस्टिक भंडारण निविदाएं और बैटरी विनिर्माण व पंप भंडारण जलविद्युत परियोजनाओं के लिए सहायक सरकारी हस्तक्षेप शामिल हैं। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने साल 2030-31 तक लगभग 400 गीगावाट-घंटे (जीडब्ल्यूएच) की भंडारण आवश्यकता का अनुमान लगाया है, जिसमें अनुमानित निवेश 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

इरेडा प्रतिस्पर्धी दरों पर उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए अभिनव उत्पादों के प्रावधान के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण में अव्वल रहा है और भारत में ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियों को कार्यान्वित करने को लेकर सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम…

5 घंटे ago

एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर में भारत ने वेल्स को 4-1 से हराया

F.I.H- हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2026 में, भारतीय टीम ने कल शाम हैदराबाद में…

5 घंटे ago

विशेष उड़ानों के जरिए लेबनान से 177 भारतीय और कतर से 500 से अधिक भारतीय स्वदेश लौटे

भारत ने पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सहायता बढ़ा दी है। लेबनान और कतर…

5 घंटे ago

भारत सरकार ने आपूर्ति में मौजूदा व्यवधानों के बीच आपातकालीन तेल भंडार जारी करने के आईईए के निर्णय का स्वागत किया

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सहयोगी सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सहयोग में सक्रिय…

6 घंटे ago

नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में दूसरी वार्षिक “फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026” रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि…

17 घंटे ago