बिज़नेस

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान लौह अयस्क का उत्पादन 277 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) और चूना पत्थर का उत्पादन 450 MMT रहा

मूल्य की दृष्टि से कुल एमसीडीआर खनिज उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा लौह अयस्क और चूना पत्थर से मिलकर आता है। इन दोनों प्रमुख खनिजों ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान रिकॉर्ड स्तर का उत्पादन प्रदर्शित किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान लौह अयस्क का उत्पादन 277 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) और चूना पत्थर का उत्पादन 450 एमएमटी रहा।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले महीने में इन खनिजों के उत्पादन में पिछले साल के इसी महीने के उत्पादन की तुलना में निरंतर वृद्धि हुई है। लौह अयस्क का उत्पादन अप्रैल 2023 के दौरान 25 एमएमटी से चार प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर अप्रैल 2024 के दौरान 26 एमएमटी हो गया है। चूना पत्थर का उत्पादन अप्रैल 2023 के दौरान 38.5 एमएमटी से 2.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर अप्रैल 2024 के दौरान 39.3 एमएमटी हो गया है।

अलौह धातु के क्षेत्र में, वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान प्राथमिक एल्युमीनियम धातु का उत्पादन 41.6 लाख टन (एलटी) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष के दौरान एल्युमीनियम का उत्पादन निरंतर वृद्धि की राह पर है। अप्रैल 2024 के दौरान 3.42 एलटी का एल्युमीनियम उत्पादन अप्रैल 2023 के दौरान हासिल 3.39 एलटी के उत्पादन से एक प्रतिशत अधिक है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक, चूना पत्थर का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और लौह अयस्क का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान लौह अयस्क और चूना पत्थर के उत्पादन में निरंतर वृद्धि स्टील एवं सीमेंट जैसे उपयोगकर्ता उद्योगों में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है। एल्युमीनियम के उत्पादन में वृद्धि के साथ, वृद्धि के ये रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, ऑटोमोटिव और मशीनरी जैसे उपयोगकर्ता क्षेत्रों में निरंतर मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

2 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

2 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

2 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

3 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

3 घंटे ago