अंतर्राष्ट्रीय

इस्राइल और हमास के बीच गज़ा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के समझौते पर सहमति बनी

इज़राइल और हमास ने गजा युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते पर सहमति व्यक्त की है। क़तर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ बैठकों के बाद दोनों पक्ष समझौते पर राज़ी हुए हैं। यह समझौता रविवार से शुरू होगा और 42 दिन चलेगा। क़तर के प्रधानमंत्री अल-थानी ने कहा कि इससे इजरायली बंदियों की रिहाई सुनिश्चित होगी और गजा के लिए मानवीय सहायता बढ़ेगी। हमास के एक अधिकारी ने बताया कि समझौते के मसौदे को मंजूरी दे दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने समझौते की पुष्टि करते हुए कहा है कि पहले चरण में अमरीकी बंधकों को मुक्त कराया जाएगा।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने गज़ा संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई समझौते का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने इसे शांति बहाली के लिए पहला महत्‍वपूर्ण कदम बताया। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव ने समझौते में मध्‍यस्‍थता के लिए कतर, मिस्र और अमरीका की भी सराहना की।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

4 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

4 घंटे ago

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…

4 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…

4 घंटे ago

भारत ने वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…

4 घंटे ago

भारतीय रेल ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…

4 घंटे ago