अंतर्राष्ट्रीय

इज़राइल ने गजा में अपने सैन्य अभियान का विस्तार करते हुए फलिस्‍तीन पर फिर से हमला किया

इज़राइल ने गजा में अपने सैन्य अभियान का विस्तार करते हुए फलिस्‍तीन पर फिर से हमला किया है। इस हमले में कम से कम 400 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इज़राइली सेना ने घोषणा की है कि उसने सुरक्षा परिधि का विस्तार करने तथा उत्तर और दक्षिण के बीच आंशिक बफर बनाने के देश से मध्य और दक्षिणी गजा पट्टी में लक्षित जमीनी अभियान शुरू किया है। यह अभियान हमास के साथ जनवरी के युद्धविराम समझौते के टूटने के बाद एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।

इज़राइल का दावा है कि हमलों में हमास के सैन्य कमांडरों और राजनीतिक अधिकारियों को निशाना बनाया गया फिर भी इस बात की संभावना है कि बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए हों। गजा का स्वास्थ्य मंत्रालय घायलों में लड़ाकों और नागरिकों के बीच अंतर नहीं कर पा रहा और नए सिरे से हिंसा के बावजूद हमास के अधिकारी कहते हैं कि वे युद्धविराम को पुन: बहाल करने के लिए बातचीत को तैयार हैं। हालांकि वे इस साल की शुरुआत में 19 जनवरी को प्रभावी हुए मूल समझौते पर फिर से बातचीत करने से इनकार करते हैं।

इस बीच, अमरीका के विदेश विभाग ने बुधवार को संकेत दिया कि युद्धविराम को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव अभी भी मौजूद है लेकिन चेतावनी दी कि अवसर बहुत तेजी से समाप्‍त हो रहा है। इज़राइल के ताजा हमले ने गजा में अभी भी काम कर रहे कुछ अस्पतालों में नए घायलों की एक बडी संख्‍या भेज दी है और दो महीने की शांति के बाद पूर्ण युद्ध की वापसी की आशंकाओं को जन्म दिया है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

7 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

7 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

8 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

8 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

8 घंटे ago