अंतर्राष्ट्रीय

इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्‍ला के साथ संघर्ष विराम समझौते का अनुमोदन किया

इस्राइल की सरकार ने लेबनान में हिजबुल्‍ला के साथ संघर्ष विराम समझौते का अनुमोदन कर दिया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू के कार्यालय ने कल रात यह घोषणा की। अमरीका और फ्रांस की मध्‍यस्‍थता में तय समझौते से युद्ध रूकने की संभावना है। जारी युद्ध में लेबनान में लगभग तीन हजार आठ सौ लोग मारे जा चुके हैं और 16 हजार से अधिक घायल हुए हैं। इस्राइली मंत्रिमंडल के अनुमोदन के बाद फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और अमरीका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडन ने संयुक्‍त वक्‍तव्‍य जारी कर समझौता लागू करने और पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए इस्राइल और लेबनान के साथ काम करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।

समझौते के अनुसार इस्राइली सेना और हिजबुल्‍ला को अगले 60 दिनों के दौरान दक्षिणी लेबनान से हटना होगा। हिजबुल्‍ला के लड़ाकों को लितानी नदी के उत्तरी क्षेत्र में सीमा से लगभग तीस किलोमीटर पीछे जाना होगा। इस स्‍थान पर लेबनान की राष्ट्रीय सेना और संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिकों की तैनाती रहेगी। लेबनान के विदेश मंत्री पहले ही समझौते का समर्थन कर चुके हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने इस बात पर जोर दिया है कि इस्राइल को सैन्‍य कार्रवाई की पूरी आजादी रहेगी। उन्‍होंने हिजबुल्‍ला द्वारा संघर्ष विराम समझौते के किसी भी उल्‍लंघन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की चेतावनी दी।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

11 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

12 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

13 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

13 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

13 घंटे ago