अंतर्राष्ट्रीय

इज़राइली कैबिनेट ने गाजा शहर पर कब्जे के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रस्ताव को मंजूरी दी, युद्ध समाप्ति की पाँच सूत्री योजना को अपनाया

इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू के गाजा शहर को अपने कब्ज़े में लेने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए पाँच सिद्धांत भी अपनाए हैं, जिनमें हमास को निरस्त्र करना, सभी बंधकों – जीवित अथवा मृत – की वापसी, गाजा का विसैन्यीकरण, गाजा में इस्राइली सुरक्षा नियंत्रण स्‍थापित करना और एक ऐसे नागरिक प्रशासन की स्थापना शामिल है जो न तो हमास और न ही फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के अधीन हो। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस्राइली रक्षा बल युद्ध क्षेत्रों के बाहर नागरिक आबादी को मानवीय सहायता पहुंचाते हुए गाजा शहर पर नियंत्रण बनाने की तैयारी करेगा।

Editor

Recent Posts

NSE वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…

31 मिनट ago

DRI ने भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 19 किलोग्राम से अधिक हाथी दांत जब्त किए; चार व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…

40 मिनट ago

भारत की स्वदेशी एआई क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में इंडिया एआई मिशन समर्थित ‘चैरियट-1’ फाउंडेशन मॉडल्स का शुभारंभ

भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

संविधान दिवस आज, 1949 में भारत के संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है यह दिन

आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…

8 घंटे ago

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 देशों से होने वाले आयात पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…

8 घंटे ago