भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन के तहत दो उपग्रहों को अलग करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में यह देश की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने कहा कि यह सफलता भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान-4 और गगनयान सहित भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगी।
भारतीय अंतरिक्ष यात्रा में अनडोकिंग का बड़ी अहमियत बताई गई है, दोनों उपग्रहों जब अंतरिक्ष में थे उनका इसरो द्वारा देश में ही अनुसंधान द्वारा विकसित टेक्नोलॉजी की मदद से अलग करना एक अहम योजना है, जिससे आगे काफी मदद मिलेगी स्वयं चालित यानी ऑटोनॉमस टॉकिंग और अनडोकिंग तकनीक की मदद से इसरो अंतरिक्ष में अपने सैटेलाइट्स को किसी अलग यान से जोड़ पाएगा ओर अलग भी कर पाएगा चंद्र ग्रह को उपग्रह भेज कर वहां से सैंपल लेकर वापस आना हो या भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन में उतरना हो तो डॉकिंग ओर अनडोकिंग की आवश्यकता पड़ेगी। यूएसए, रशिसा और चाइना के बाद अब भारत के पास भी यह तकनीक उपलब्ध है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…
भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान…
पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…
श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…