इसरो इस स्वतंत्रता दिवस का जश्न अंतरिक्ष में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करके मनाएगा। उपग्रह को लॉंच करने के लिए स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया जाएगा जो 15 अगस्त को सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर श्रीहरिकोटा से लॉंच होगा।
इसरो द्वारा तैयार किए गए स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल अपना तीसरा और अंतिम प्रायोगिक उड़ान अगस्त 15 तारीख को श्रीहरिकोटा से करने वाला है। एसएसएलवी-टीथ्री रॉकेट अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट यानी ईओएस-08 को लो अर्थ आर्बिट कक्षा में पहुंचाएगा। ईओएस-08 उपग्रह में कई आधुनिक पेलोड उपकरण हैं, जो आपदा रिमोट सेंसिंग आग और सैलाब की जानकारी और यूवी रेडिएशन से जुड़े जानकारी को दे पाएगा।
इसरो द्वारा तैयार किए गए छोटे आकार का रॉकेट को बनाने में कम लागत लगेगी। जल्दी से तैयार हो पाएगा। छोटे उपग्रहों को भूमि से पांच सौ किलोमीटर ऊपर तक उड़ा पाएगा। इस उड़ान के बाद स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल बनकर तैयार होने में सक्षम होगा और इससे निजी क्षेत्र को भी लाभ पहुंचेगा।
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…
महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…
विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…