भारत

ISRO आज श्रीहरिकोटा से कक्षा में अंतरिक्ष यानों को जोड़ने और अलग की प्रक्रि‍या दर्शाने के लिए उपग्रह प्रक्षेपित करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज रात श्री हरिकोटा से दो उपग्रह प्रक्षेपित करेगा। इसका उद्देश्‍य कक्षा में अंतरिक्ष यानों को जोड़ने और अलग करने की प्रक्रिया दर्शाना है। इस प्रक्षेपण के साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्‍व का चौथा देश हो जाएगा।

इसरो का प्रक्षेपण यान पीएसएलवी- 60, जनवरी के पहले सप्‍ताह में दो उपग्रह – एसडीएक्‍स-01 और एसडीएक्‍स-02 को चार सौ 76 किलोमीटर की कक्षा में स्‍थापित करेगा और प्रक्षेपण यानों की डॉकिंग – अनडॉकिंग यानी जोड़ने और अलग करने का प्रायोगिक प्रदर्शन भी करेगा।

स्‍पेडेक्‍स मिशन अंतरिक्ष के अन्‍वेषण में भारत के भावी प्रयासों में महत्‍वपूर्ण कदम साबित होगा। इन प्रयासों में चन्‍द्रमा की सतह से चट्टान और मिट्टी लाने, प्रस्‍तावित भारतीय अंतरिक्ष केन्‍द्र की स्‍थापना और चांद की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने के प्रयास शामिल होंगे।

अब तक केवल अमरीका, रूस और चीन ने स्‍पेस डॉकिंग तकनीक में महारथ हासिल की है। इस मिशन का दूसरा उद्देश्‍य स्‍थापित अंतरिक्ष यानों के बीच विद्युत ऊर्जा का स्‍थानांतरण है, जो भविष्‍य के अनुप्रयोगों के लिए आवश्‍यक है।

पीएसएलवी- सी 60 मिशन अंतरिक्ष में विभिन्‍न प्रयोगों के लिए इसरो की विभिन्‍न प्रयोगशालाओं, निजी स्‍टार्टअप उद्यमों और शैक्षणिक संस्‍थानों के चौबीस पे-लोड भी लेकर जाएगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

17 मिनट ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

40 मिनट ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

42 मिनट ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

51 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

54 मिनट ago