जनता दल यूनाइटेड ने आज राज्यसभा सांसद और पार्टी नेता संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह नियुक्त की गई है।
मीडिया से बात करते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी आने वाले समय में विस्तार करने की कोशिश करेगी।
पार्टी का आधार बिहार से बाहर ले जाना है। नीतिश कुमार जी का कामकाज बिहार में तो रहा ही, लेकिन एक आधार बिहार के लोगों का बाहर भी रहा झारखण्ड में, यूपी में अन्य जगहों पर, नॉर्थ ईस्ट में। तो यह एक रहेगा कि पार्टी का आधार बिहार के बाहर भी बढे और 2025 हम लोगों के लिए जो बिहार का चुनाव है, असेम्बली का, पार्टी का जो काम है, उसमें कैसे वो होगा, तो ये दो इम्पोर्टेंट चीज है।
संजय झा ने यह भी घोषणा की कि जनता दल यूनाइटेड इस साल झारखंड में विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी।
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 15 अगस्त 2025 को,…
भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत, दूरसंचार विभाग पुणे में 17 से 21…
सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एक महत्वपूर्ण वैल्यू ड्राइवर है। यह कुल वैल्यू…
इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र के पास आज सवेरे आए 7 दशमलव 7 तीव्रता के भूकंप…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के…