जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत से देश में प्रधानमंत्री ताकाइची के कर कटौती और मजबूत रक्षा प्रणाली का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेट पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जापान की प्रतिनिधि सभा की 465 सीटों में से 352 सीटें जीती हैं। एलडीपी ने 316 सीटें जीती हैं।
सत्तारूढ दल के पास गठबंधन सहयोगी जापान इनोवेशन पार्टी-इशिन के साथ मिलकर दो-तिहाई से अधिक का बहुमत है। इसके साथ ही ताकाइची के शासन करने का जनादेश काफी मजबूत हो गया है।
इस शानदार जीत के बाद एक साक्षात्कार में, ताकाइची ने कहा कि वह विपक्ष के सहयोग से अपनी नीतिगत योजनाओं को आगे बढ़ायेंगी।
64 वर्षीय ताकाइची, अक्टूबर में एलडीपी की नेता चुने जाने के बाद देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
वर्ष 1955 में स्थापना के बाद एलडीपी की यह रिकॉर्ड जीत है। इससे पहले दिवंगत प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन के नेतृत्व में 1986 में पार्टी ने 300 सीट पर जीत का रिकॉर्ड बनाया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को संसदीय चुनावों में जीत पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी की वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि सनाए ताकाइची के सक्षम नेतृत्व से भारत और जापान की मित्रता नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…
भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान…
पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…
श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…