भारत

बिहार में जेडीयू विधायक दल आज पटना में अपने नेता का चुनाव करेगा

बिहार में नई सरकार के गठन पर एनडीए गठबंधन के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पटना और नई दिल्‍ली में एनडीए गठबंधन के सदस्‍यों के बीच विचार-विमर्श और बैठकों का दौर जारी है। कैबिनेट के गठन और मंत्रिपरिषद् में विभिन्‍न पार्टियों के प्रतिनिधित्‍व सहित कई मुद्दों पर चर्चा जारी है। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 89 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि चिराग पासवान के नेतृत्‍व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटें जीती हैं, वहीं हिन्‍दुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने पांच और राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें हासिल की हैं।

जनता दल यूनाइटेड विधायक दल आज पटना में अपना नेता चुनने के लिए बैठक करेगा। जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित 85 विधानसभा सदस्‍यों के सर्वसम्‍मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नेता चुनने की उम्‍मीद है। भारतीय जनता पार्टी भी आज अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी। इसके बाद एनडीए की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ही नई सरकार के गठन का दावा पेश किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मौजूदा सरकार के मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक होगी। बैठक में मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की जाएगी ताकि नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो सके। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इधर, नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो गई है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

1 घंटा ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-EFTA व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) का लाभ उठाने का आग्रह किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज उद्योग जगत के नेताओं से भारत-ईएफटीए…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से देश भर के करोड़ों किसानों के लिए…

2 घंटे ago

CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्रवाइयों की स्थिति की समीक्षा की

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सुरक्षा और प्रवर्तन…

2 घंटे ago

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की निर्बाध आपूर्ति के महत्‍व पर जोर दिया

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की…

3 घंटे ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति योजनाओं की मैपिंग के लिए सुजलम गांव आईडी का शुभारंभ किया

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी…

4 घंटे ago