भारत

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced) के नतीजे घोषित

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड के नतीजे रविवार सुबह घोषित कर दिए गए, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली क्षेत्र के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

इस बार परीक्षा आयोजित करने वाले आईआईटी मद्रास के अनुसार, आईआईटी बंबई जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल को 360 में 322 अंक मिले और वह छात्राओं में शीर्ष स्थान पर रहीं। देशभर में वह सातवें स्थान पर रहीं।

शीर्ष 10 उम्मीदवारों में आदित्य (आईआईटी दिल्ली क्षेत्र), भोगलपल्ली संदेश (आईआईटी मद्रास क्षेत्र), रिदम केडिया (आईआईटी रूड़की क्षेत्र), पुट्टी कुशल कुमार (आईआईटी मद्रास), राजदीप मिश्रा (आईआईटी बंबई जोन), कोदुरी तेजेश्वर (आईआईटी मद्रास ज़ोन), ध्रुवी हेमंत दोशी (आईआईटी बंबई जोन) और अल्लादाबोना एसएसडीबी सिधविक सुहास (आईआईटी मद्रास जोन) शामिल हैं।

आईआईटी-जेईई एडवांस्ड में दोनों परीक्षा में कुल 1,80,200 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 48,248 उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 7,964 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए जेईई-मेन परीक्षा आयोजित की गई थी, जो जेईई-एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा है। यह परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी। ‘ज्वाइंट सीट एलोकेशन’ (जेओएसएए) काउंसलिंग सोमवार से शुरू होगी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

2 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

2 घंटे ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

3 घंटे ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago