JSW एनर्जी ने बुधवार को कहा कि उसने पवन और सौर परियोजनाओं के लिए अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से बिजली खरीद समझौते किए हैं। इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 1,325 मेगावाट है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसमें सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (सेकी) के साथ 1,025 मेगावाट और गुजरात ऊर्जा विकास निगम लि. (GUVNL) के साथ 300 मेगावाट के बिजली खरीद समझौते शामिल हैं। इससे कंपनी के पास कुल उपलब्ध क्षमता 13,600 मेगावाट हो गई है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी के संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी शरद महेंद्र ने बयान में कहा, ‘‘बिजली खरीद समझौता सामूहिक रूप से हमारी पाइपलाइन क्षमता का 36 प्रतिशत हिस्सा है। यह हमें वर्ष 2030 से पहले 20,000 मेगावाट क्षमता प्राप्त करने के हमारे लक्ष्यों को तेजी से प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।’’
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…