न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ का भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में कार्यकाल रविवार को पूरा हो गया। दो साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले दिए और महत्वपूर्ण सुधार किए तथा भारतीय न्यायिक इतिहास में एक अनूठी विरासत स्थापित की। उन्होंने अयोध्या भूमि विवाद, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और सहमति से बनाए गए समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने जैसे कई ऐतिहासिक फैसले दिए जिन्होंने समाज और राजनीति को आकार दिया। वह उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अपने आठ साल के कार्यकाल के दौरान 38 संविधान पीठों का हिस्सा रहे। उच्चतम न्यायालय में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 500 से अधिक फैसले सुनाए, जिनमें से कुछ का समाज और कानूनी क्षेत्र पर व्यापक प्रभाव पड़ा। भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को कई सारगर्भित बयानों के लिए भी जाना जाता है। न केवल न्यायिक पक्ष में बल्कि प्रशासनिक पक्ष में भी सीजेआई चंद्रचूड़ ने न्यायपालिका में विभिन्न सुधारों का नेतृत्व करते हुए अपनी छाप छोड़ी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के…
भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ट्वीट किया, "ईंधन आपूर्ति में मौजूदा…
वैश्विक बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय…
एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला दो-दो…
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के विरूद्ध युद्ध की अवधि…