कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार ने नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान के बीच आज बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव के दौरान साथ थे और आगे भी साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आगामी चुनावों और 8 दिसम्बर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष का सामना करने की रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे दोनों कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे और उनके बीच कोई मतभेद नहीं है।
उपमुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार ने भी सिद्धारमैया के साथ किसी तरह के मतभेद से इनकार किया और कहा कि वे दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। यह प्रतिक्रिया ढाई साल पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच आई है। ऐसी खबरें हैं कि डीके शिवकुमार के समर्थक मुख्यमंत्री बदलने की मांग कर रहे हैं।
आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…
हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…