भारत

कर्नाटक: JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना के यौन शोषण के कथित वायरल हुए वीडियो के कारण पार्टी से निलंबित

कर्नाटक में, हासन से जनता दल-सेक्‍यूलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के यौन शोषण के कथित वायरल हुए वीडियो के कारण उन्‍हें आज पार्टी से निलंबित कर दिया गया। वह पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और होलेनरासीपुर से विधायक एच.डी. रेवन्ना के बेटे हैं। प्रज्‍वल रेवन्‍ना हासन से लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवार भी हैं। एक पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी और राज्य सरकार ने इन आरोपों की एस.आई.टी. जांच के आदेश दिए हैं।

भाजपा ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सांसद प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करने के जनता दल (सेक्युलर) के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया और कहा कि वह इस मामले के आरोपी के खिलाफ कानून की पूरी ताकत झोंकने का प्रयास करेगी। पार्टी ने इसके साथ ही कर्नाटक सरकार द्वारा देरी से की गई कार्रवाई के लिए कांग्रेस पर पलटवार भी किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि जब कानून और व्यवस्था राज्य का विषय है तो उसने प्रज्वल के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जनता दल सेक्‍यूलर के नेता प्रज्वल रेवन्ना से संबंधित कथित यौन शोषण मामले में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने तीन दिन के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

7 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

7 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

7 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

13 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

13 घंटे ago