हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के जनजातीय जिले में भीषण बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फ जमने के कारण बारालाचा के बाहर मनाली-लेह राजमार्ग और अटल सुरंग तथा धुंदी के बीच वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बचाव अभियान के तहत अटल सुरंग और धुंदी पर फंसे लगभग छह हजार यात्रियों को रात में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
इस बीच भूस्खलन के कारण सिस्सू के निकट सडक बंद है जिसके कारण तेलिंग के जरिए यातायात में परिवर्तन किया जा रहा है। इसके अलावा चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया। इस राजमार्ग को खोलने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं। बेमौसम बरसात और बर्फबारी ने फसलों को नुकसान भी पहुंचाया है।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…