कर्नाटक में, हासन से जनता दल-सेक्यूलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के यौन शोषण के कथित वायरल हुए वीडियो के कारण उन्हें आज पार्टी से निलंबित कर दिया गया। वह पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और होलेनरासीपुर से विधायक एच.डी. रेवन्ना के बेटे हैं। प्रज्वल रेवन्ना हासन से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार भी हैं। एक पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी और राज्य सरकार ने इन आरोपों की एस.आई.टी. जांच के आदेश दिए हैं।
भाजपा ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सांसद प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करने के जनता दल (सेक्युलर) के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया और कहा कि वह इस मामले के आरोपी के खिलाफ कानून की पूरी ताकत झोंकने का प्रयास करेगी। पार्टी ने इसके साथ ही कर्नाटक सरकार द्वारा देरी से की गई कार्रवाई के लिए कांग्रेस पर पलटवार भी किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि जब कानून और व्यवस्था राज्य का विषय है तो उसने प्रज्वल के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने जनता दल सेक्यूलर के नेता प्रज्वल रेवन्ना से संबंधित कथित यौन शोषण मामले में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने तीन दिन के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…