भारत

छठ पूजा के दूसरे दिन आज खरना पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है

छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है। इसे खरना के नाम से जाना जाता है। आज के दिन श्रद्धालु सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला उपवास रखते हैं। सूर्यास्त के समय सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। चार दिवसीय छठ पूजा कल नहाय-खाय के साथ शुरू हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महापर्व छठ के दौरान मनाए जाने वाले एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान ‘खरना’ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन पर्व से जुड़े कठिन व्रत और अनुष्ठानों का पालन करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर छठी मइया को समर्पित एक भक्तिमय गीत भी साझा किया।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “आप सभी को महापर्व छठ की खरना पूजा की असीम शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को सादर नमन! श्रद्धा और संयम के प्रतीक इस पावन अवसर पर गुड़ से तैयार खीर के साथ ही सात्विक प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा रही है। मेरी कामना है कि इस अनुष्ठान पर छठी मइया हर किसी को अपना आशीर्वाद दें।

Editor

Recent Posts

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

1 घंटा ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…

2 घंटे ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

2 घंटे ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

2 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

2 घंटे ago