भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक हजार 24 नई रेलगाडियां चलाई गई हैं। लोकसभा में आज पूरक प्रश्‍नों का उत्तर देते हुए अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि इसके साथ ही मौजूदा रेलगाडियों में चार हजार 651 नए कोच भी जोड़े गए हैं।

अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि रेलवे ने विश्‍वसनीय यात्रियों को निर्बाध टिकट बुकिंग सुनिश्चित करने के लिए धोखाधडी रोकने के उपाय किये हैं।

जो बिचौलिए और टाउट्स टिकट को तुरंत लेना चाहते हैं उसके ऊपर बहुत कड़ी कार्रवाई हुई है। 3 करोड़ से ज्यादा फेक अकाउंट हटाए गए और कई जगह टेक्नोलॉजी के माध्यम से एक साथ टिकट बुक कर देते थे। वह करीब करीब बहुत बड़ी मात्रा में उसको समाप्त कर दिया गया है। आज जेनुइन पैसेंजर्स को कंफर्म टिकट मिलने लगा है।

अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि सुरक्षा पर विशेष ध्‍यान दिए जाने के कारण रेलगाडियों की दुर्घटनाओं में कमी आई है।

सेफ्टी पर फोकस के कारण आज कोंसीक्वेंशियल एक्सीडेंट्स 90% कम हो चुके हैं। बहुत उसमें ध्यान दिया गया है एक लाख 20 हजार करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट सेफ्टी पर जा रहा है और उसके कारण रिजल्ट्स भी बहुत अच्छे आए। 90% कम हो चुके हैं कोंसीक्वेंशियल एक्सीडेंट्स। मैं आज भी कहता हूं कि इस लेवल से भी और बेहतर करने का लगातार प्रयास चलता है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

8 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

9 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

9 घंटे ago