Defence News

दक्षिण चीन सागर में किल्टन ने भारतीय नौसेना-रॉयल ब्रुनेई नेवी के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया

भारतीय नौसेना के जहाज किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में ब्रुनेई के मुआरा का दौरा किया था। इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को और अधिक विस्तार देने हेतु भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

पोर्ट कॉल के दौरान पेशेवर बातचीत, क्रॉस डेक दौरे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम भी शामिल किये गए थे। इस जहाज को आगंतुकों के स्वागत के लिए भी खुला रखा गया था, जिसके तहत भारतीय प्रवासी सदस्यों और रॉयल ब्रुनेई नौसेना के कर्मियों ने भी जहाज का दौरा किया। उन्हें युद्धपोत, भारत की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमताओं और समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जानकारी दी गई। दलगत भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना और रॉयल ब्रुनेई नौसेना के कर्मियों के बीच वॉलीबॉल मैच भी खेला गया। इस जहाज ने भारतीय नौसेना और रॉयल ब्रुनेई नेवी के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास में भी भाग लिया। इससे आपसी सहभागिता को और सुदृढ़ करने के लिए एक-दूसरे की रणनीति, तकनीक तथा प्रक्रिया को समझने में सहायता मिली।

इस पोर्ट कॉल का सफल समापन ‘एक्ट ईस्ट’ और सागर दृष्टिकोण की नीतियों के अनुरूप क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करता है।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

6 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

6 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

6 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

6 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

6 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

6 घंटे ago