टाटा स्टील का मार्च, 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 64.59 प्रतिशत घटकर 554.56 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि प्राप्तियां कम रहने और कुछ असाधारण मदों की वजह से उसकी मुनाफा घटा है। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 1,566.24 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 63,131.08 करोड़ रुपये से घटकर 58,863.22 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी का खर्च एक साल पहले के 59,918.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 56,496.88 करोड़ रुपये रहा। कम प्राप्तियों के कारण इसके राजस्व में छह प्रतिशत की कमी आई, जिसकी आंशिक भरपाई भारत में अधिक मात्रा से हुई।
कंपनी के निदेशक मंडल ने ने वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 3.60 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। बोर्ड ने निजी नियोजन के आधार पर गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए एक या अधिक किस्तों में अतिरिक्त ऋण प्रतिभूतियों को जारी करने को भी मंजूरी दी है।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…