हरियाणा की किरण पहल ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में 50.92 सेकंड का समय निकालकर महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में क्वालीफाइंग मार्क 50.95 सेकंड था जिससे किरण अगले महीने होने वाले ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने में सफल रही।
यह इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ समय था और इसके साथ ही वह 51 सेकंड से कम समय में रेस पूरी करने वाली दूसरी भारतीय महिला भी बनीं। वह गुजरात की देवी अनिबा जाला से आगे रहीं जिन्होंने 53.44 सेकेंड के समय से दूसरा स्थान प्राप्त किया। केरल की स्नेहा के 53.51 सेकेंड से तीसरे स्थान पर रहीं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…