बिज़नेस

टाटा समूह देश का सबसे बड़ा ब्रांड, Infosys दूसरे, HDFC तीसरे स्थान परः रिपोर्ट

टाटा समूह ने भारत के सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है जबकि इन्फोसिस और एचडीएफसी समूह को ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। ब्रांड मूल्यांकन सलाहकार ‘ब्रांड फाइनेंस’ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, विविध कारोबार क्षेत्रों में सक्रिय टाटा समूह का ब्रांड मूल्य नौ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 28.6 अरब डॉलर हो गया है।

एक बयान के मुताबिक, टाटा समूह ऐसा पहला भारतीय ब्रांड है जो 30 अरब डॉलर का ब्रांड मूल्यांकन हासिल करने के करीब पहुंच रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस ने भी नौ प्रतिशत की वृद्धि के साथ मजबूत वृद्धि हासिल की है। वैश्विक आईटी सेवा क्षेत्र में मंदी के बावजूद इसका ब्रांड मूल्य 14.2 अरब डॉलर आंका गया है।

एचडीएफसी समूह 10.4 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ तीसरे नंबर का भारतीय ब्रांड बन गया है। पिछले साल आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय के बाद एचडीएफसी को मजबूती मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकिंग इकाइयों का ब्रांड मूल्य दहाई अंक में बढ़ा है। इनमें इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक और यूनियन बैंक सबसे आगे हैं।

दूरसंचार क्षेत्र के ब्रांड मूल्य में सर्वाधिक 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके बाद बैंकिंग (26 प्रतिशत) और खनन, लोहा एवं इस्पात क्षेत्रों ने 16 प्रतिशत औसत वृद्धि दर्ज की है। रिपोर्ट कहती है, ‘‘जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी दूरसंचार कंपनियों ने उपभोक्ता उपकरण उपयोग के तरीकों को विकसित करके वृद्धि को गति दी है।

बैंकिंग क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों और विनियामक सुधारों ने अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के ब्रांड मूल्य को बढ़ाया है।’’ ब्रांड फाइनेंस ने कहा है कि टाटा समूह का आतिथ्य ब्रांड ताज सबसे बेहतर भारतीय ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है।

Editor

Recent Posts

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

21 मिनट ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

25 मिनट ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

27 मिनट ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

1 घंटा ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

1 घंटा ago

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

16 घंटे ago