भारत

कोलकाता: अदालत ने आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई

कोलकाता में सियालदह की सत्र-अदालत ने आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपये का मुआवजा देना होगा।

अदालत ने पिछले शनिवार को संजय रॉय को इस मामले में दोषी करार दिया था। फैसला सुनाए जाने के समय अदालत के बाहर भारी भीड एकत्र हो गई थी जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किए थे।

महिला प्रशिक्षु डॉक्टर का शव पिछले साल 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के एक सेमिनार हॉल से बरामद किया गया था। इसके अगले दिन कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने उसके खिलाफ न्‍यायालय में आरोप दत्र दायर किया था।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरजी कर मामले में अदालत के फैसले का स्वागत किया

राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर के दुष्‍कर्म और हत्या के मामले में कोलकाता की सत्र अदालत के फैसले का स्वागत किया है। आयोग ने एक बयान में कहा कि अभियोजन पक्ष की दोषी को मृत्युदंड दिए जाने की वकालत के बावजूद, वह उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के अदालत के फैसले को स्वीकार करता है। आयोग ने कहा कि यह सजा समाज में न्याय की भावना पैदा करेगी और सभी को याद दिलाएगी कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

30 मिनट ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

37 मिनट ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

39 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

5 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

5 घंटे ago