कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सात विकेट की हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन नहीं बनाए।
दिल्ली ने वरूण चक्रवर्ती (16 रन पर तीन विकेट), हर्षित राणा (28 रन पर दो विकेट) और वैभव अरोड़ा (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी।
नाइट राइडर्स ने इसके जवाब में फिल सॉल्ट की 33 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों से 68 रन की पारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…