चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने में केवल एक दिन बचा है। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस के कई प्रमुख उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

दिल्‍ली के विभिन्‍न विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही कई उम्मीदवार धार्मिक स्थलों पर जाकर ईश्‍वर का आशीर्वाद ले रहे हैं। कल नामांकन का आखिरी दिन है।

इस बीच, तीनों प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए शहर में अपने स्टार प्रचारकों को उतारना शुरू कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने आज वायु प्रदूषण, स्वच्छ पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ शहर में कथित शराब घोटाले के मुद्दे पर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर अनियमितताओं का आरोप जारी रखा। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि दिल्‍ली के लोग इस विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करेंगे।

इस बीच, आम आदमी पार्टी ने फिर आरोप लगाया है कि दिल्ली शराब घोटाला उसके नेता अरविंद केजरीवाल और अन्य को निशाना बनाने के लिए रचा गया था। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इस मामले में श्री केजरीवाल और कुछ अन्य आप नेताओं की गिरफ्तारियां अवैध थीं।

उधर, कांग्रेस ने आज दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए वादों का एक और सेट जारी किया। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर और तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया।

Editor

Recent Posts

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

25 मिनट ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

52 मिनट ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

59 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विजयवाड़ा में ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र…

1 घंटा ago

धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति पिछड़े वर्ग के अंतर्गत आरक्षण का स्वतः दावा नहीं कर सकते: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने व्‍यवस्‍था दी है कि हिंदू धर्म से इस्लाम या अन्य गैर-हिंदू धर्मों…

2 घंटे ago