अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने इज़राइल-हमास युद्धविराम और बंधक-मुक्ति समझौते का स्वागत किया

इज़राइल और हमास ने गजा युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते पर सहमति व्यक्त की है। क़तर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ बैठकों के बाद दोनों पक्ष समझौते पर राज़ी हुए। यह समझौता रविवार से शुरू होगा और 42 दिन चलेगा। क़तर के प्रधानमंत्री अल-थानी ने कहा कि इससे इजरायली बंदियों की रिहाई सुनिश्चित होगी और गजा के लिए मानवीय सहायता बढ़ेगी।

भारत ने गजा में बंधकों की रिहाई और संघर्ष विराम के समझौते की घोषणा का स्‍वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि यह समझौता गजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता की सुरक्षित और सतत आपूर्ति को बढ़ावा देगा। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने सभी बंधकों की रिहाई, संघर्ष विराम और संवाद के मार्ग का आह्वान किया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

10 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

41 मिनट ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

1 घंटा ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

2 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

2 घंटे ago