अंतर्राष्ट्रीय

जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिगेरू इशिबा को फिर देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया

जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिगेरू इशिबा को आज फिर देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया। जापानी संसद डायट के दोनों सदनों में ज्‍यादातर वोट सुनिश्चित होने के बाद इशिबा पुन: निर्वाचित हुए।

प्रधानमंत्री चुनने के लिए आज दोपहर संसद का असाधारण सत्र बुलाया गया। पिछले महीने के आमचुनाव में बहुमत खोने के बाद सत्‍तारूढ़ एलडीपी और कोमीतो गठबंधन को मत विभाजन का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री इशिबा और प्रमुख विपक्षी दल कांस्‍टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता योशिहिको नोदा के बीच मुकाबला हुआ।

67 वर्षीय इशिबा को प्रतिनिधिसभा में 221 वोट मिले। बहुमत के लिए आवश्‍यक 233 मत जुटाने में नाकाम रहने के बावजूद इशिबा देश के 103वें प्रधानमंत्री बने।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

13 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

14 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

14 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

14 घंटे ago