भारत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रीलंका-भारत संसदीय मैत्री संघ के 24 सदस्यीय शिष्टमंडल से संसद भवन मे औपचारिक भेंट की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज श्रीलंका-भारत संसदीय मैत्री संघ के 24 सदस्यीय शिष्टमंडल से संसद भवन मे औपचारिक भेंट की। इस शिष्टमंडल का नेतृत्व श्रीलंका के स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री तथा श्रीलंका-भारत संसदीय मैत्री संघ के अध्यक्ष डॉ. नलिन्दा जयतिस्सा ने किया।

बैठक के दौरान माननीय अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि “भारत और श्रीलंका के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध रहे हैं। यह संबंध आज एक मजबूत बहुआयामी साझेदारी में बदल चुके हैं। भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘विजन सागर’ में श्रीलंका का विशेष महत्व है।”

भारत और श्रीलंका के बीच हाल के वर्षों में हुए उच्चस्तरीय आदान-प्रदानों का उल्लेख करते हुए ओम बिरला ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अप्रैल 2025 की श्रीलंका यात्रा और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की दिसंबर 2024 की भारत यात्रा को दोनों देशों के संबंधों में मील का पत्थर बताया।

ओम बिरला ने श्रीलंका की वर्तमान संसद में भारत-श्रीलंका संसदीय मैत्री संघ की स्थापना का स्वागत करते हुए कहा कि यह द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की संसदों के बीच संस्थागत सहयोग और नियमित संवाद की आवश्यकता है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के अनुभव साझा किए जा सकें। दोनों देशों की संसदों के बीच आपसी संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

ओम बिरला ने कहा कि दोनों देशों की साझी विरासत हजारों वर्षों पुरानी है। उन्होने कहा कि भारत और श्रीलंका के द्विपक्षिय संबंधों मे गहरे सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंध, महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने रामायण और बौद्ध पर्यटन सर्किटों के विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच बढ़ते संपर्क को द्विपक्षीय संबंधों की सुदृढ़ता का आधार बताया।

लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की संसद में AI Technology का प्रयोग और डिजिटल इनोवेशन से पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता बढ़ी है और Paperless Proceedings को बढ़ावा मिला है। ओम बिरला ने 110 से अधिक देशों के विधायकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने में PRIDE की भूमिका को साझा किया और कहा कि भारत इन नवाचारों को अन्य देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है।

श्रीलंका के स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री तथा श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष डॉ. नलिन्दा जयतिस्सा ने श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान प्रथम प्रतिक्रियादाता के रूप में सहायता के लिए भारत को धन्यवाद दिया । डॉ. नलिन्दा जयतिस्सा ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भारत की भूमिका की सराहना की । उन्होंने स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में भारत के सहयोग को श्रीलंका के लिए बताया।

भारत और श्रीलंका के बीच वर्तमान सहयोग अब निवेश आधारित विकास, अनुदान सहायता, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर केन्द्रित है। दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, संचार और धार्मिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी कई समझौते किए हैं।

श्रीलंका प्रतिनिधिमंडल 26 से 30 अगस्त 2025 तक भारत के दौरे पर है। इसमें 20 संसद सदस्य और 4 संसदीय स्टाफ शामिल हैं। 20 सांसदों में से 14 सांसद सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) से हैं, तीन सांसद समागी जन बालावेगया (SJB) से तथा एक-एक सांसद ऑल सीलोन तमिल कांग्रेस (ACTC), इलंकई तमिल अरसु काची (ITAK) और न्यू डेमोक्रेटिक फ्रंट (NDF) से हैं।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

10 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

11 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

11 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

12 घंटे ago