खेल

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यूरोपीय ट्रेबल जीतने के बाद युवा फुटबॉलरों को सम्मानित किया

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में मोहाली स्थित मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब के युवा फुटबॉलरों को सम्मानित किया और यूरोप में उनकी जीत को भारतीय फुटबॉल के लिए एक नई शुरुआत बताया।

अंडर-14/15 की 22 खिलाड़ियों की टीम ने जुलाई—अगस्त 2025 में इतिहास रचते हुए पहली बार यूरोप में ट्रेबल जीत हासिल की, जिसमें उन्होंने गोथिया कप (स्वीडन), डाना कप (डेनमार्क) और नॉर्वे कप (नॉर्वे) जीते।

डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरव हासिल करने की हमारी खोज में यह भारतीय फुटबॉल के लिए एक नई शुरुआत है।”

केंद्रीय मंत्री ने युवा एथलीटों से आग्रह किया कि वे जहाँ भी भाग लें, ‘राष्ट्र प्रथम को ध्यान में रखें। डॉ. मांडविया ने कहा, “मनोवैज्ञानिकों के माध्यम से इन युवाओं के खेल विज्ञान, पोषण और मानसिक लचीलेपन पर अधिक ज़ोर दिया जाना चाहिए। इससे भारत विजय पथ पर अग्रसर रहेगा। इन युवाओं को अपने उच्च आत्मविश्वास और खेल के प्रति अपने जुनून को बनाए रखना होगा।”

इन टूर्नामेंटों को दुनिया की तीन सबसे प्रतिष्ठित युवा फ़ुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है। टीम 26 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपराजित रही, जिसमें उसने दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अन्य जगहों के युवा क्लबों के खिलाफ 295 गोल दागे और केवल कुछ ही गोल खाए।

मिनर्वा अकादमी एफसी, जो एक खेलो इंडिया मान्यता प्राप्त अकादमी भी है, भारत के उन छह क्लबों में से एक थी, जिनकी अंडर-14 बालक वर्ग की टीमें गोथिया कप 2025 के दौरान खेल रही थीं। उन्होंने इस जुलाई में स्वीडन में यूथ वर्ल्ड कप के रूप में प्रसिद्ध गॉथिया कप 2025 के फाइनल में अर्जेंटीना की एस्कुएला डी फुटबॉल 18 टुकुमन को 4—0 से हराया।

कोन्थौजम योहेनबा सिंह (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोथिया कप) और हुइड्रोम टोनी (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, डाना कप) जैसे खिलाड़ियों ने भी व्यक्तिगत सम्मान अर्जित किया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

7 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

7 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

7 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

9 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

9 घंटे ago