भारत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विपक्ष की नेता आतिशी सहित कई प्रतिष्ठित और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह विधायकों की विधायी क्षमताओं को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं, विधायी प्रारूपण और सार्थक बहसों के महत्व को समझने में मदद मिलेगी, जिससे वे विधानसभा में कारगर तरीके से भाग ले सकेंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विशेषज्ञों के व्याख्यान, पैनल चर्चा और सुशासन, नीति-निर्माण तथा विधायी ढांचे पर केंद्रित सत्र होंगे।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने प्रमुख कॉरिडोरों में ट्रैक्शन और डिजिटल संचार व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…

25 मिनट ago

भारत-EFTA TEPA समझौते के दो वर्ष पूरे हुए; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधी सहयोग को मजबूती मिली

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…

28 मिनट ago

सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं रबी) के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी किया

कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं…

30 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे…

33 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) की अवधि को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज जल शक्ति मंत्रालय के…

35 मिनट ago