मध्य प्रदेश में संभागों, जिलों और तहसीलों का नए सिरे से सीमांकन किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन किया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सरकार ने कहा है कि जन सामान्य की सुविधा और बेहतरी के उद्देश्य से जिले और संभाग की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है।
राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग का गठन किया है। आयोग का अध्यक्ष रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि आम लोग इस आयोग को अपने क्षेत्र की प्रशासनिक संरचना को लेकर सुझाव दे सकेंगे।
जिले तो बढ़ गये हैं, लेकिन तो जिलों की अपनी अपनी सीमाएं कई लोगों को बहुत दूर जाना पड़ता है जिला मुख्यालय जबकि जिला बहुत पास हैं उनके ऐसे कई विसंगतिपूर्ण व्यवस्था के लिए हमने परिसीमन आयोग एक नया बनाया है। इस परिसीमन आयोग के माध्यम से नजदीक के जिले से जुडवाकर करके जनता के बेहतर के लिए जो अच्छा हो सकता है वो जरूर करना है।
मध्यप्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य का क्षेत्रफल अधिक है परंतु जिला और संभागों की सीमाओं के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सीमाओं का पुनर्निर्धारण करना पड़ रहा है।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…