भारत

महाराष्‍ट्र और गुजरात आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहे हैं

महाराष्‍ट्र और गुजरात आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर महाराष्‍ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई के लोक भवन में राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और राज्य गीत की प्रस्तुति के बीच तिरंगा फहराया। हमारी संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज हुतात्मा स्मारक पर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र को भारत का पावरहाउस और विकास का इंजन बताया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र दिवस को केवल उत्सव का ही नहीं, बल्कि आत्मपरीक्षण का भी अवसर बताया। उपमुख्यमंत्री और ठाणे के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के साकेत पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, जो बीड जिले की पालकमंत्री है उन्‍होंने वहां आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। 67वें महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गुजरात में स्थापना दिवस का राज्‍य स्‍तरीय समारोह आज शाम सूरत में होगा, जिसमें राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में एक परेड होगी। राज्य स्तरीय समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाली परेड में पुलिस प्लाटून, विभिन्न विभागों की झांकियां और बाइक स्टंट शामिल होंगे। इसके बाद, डुमस सीफ्रंट पर राज्य की विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। राज्य के नाम अपने संदेश में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरकार पर निरंतर विश्वास बनाए रखने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने 2035 तक गुजरात को विश्व स्तरीय मॉडल राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास की सफलता का श्रेय उद्योग और परंपरा के एकीकरण को भी दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात और महाराष्‍ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी है।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी…

12 घंटे ago

CCI ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएच द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएचएम द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली…

12 घंटे ago

सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की वैधता बढ़ाई, स्कीम के तहत ऋण सीमा में वृद्धि की

भारत सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए ऋण गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की वैधता को…

12 घंटे ago

TRIFED ने जनजातीय वस्त्रों, कढ़ाई और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विशेष RISA स्टोर का शुभारंभ किया

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राईफेड) के माध्यम से आज…

12 घंटे ago