भारत

एलपीजी के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की

एलपीजी के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में नई कीमत 3 हजार 71 रुपये 50 पैसे होगी। संशोधित कीमत आज से प्रभावी होगी। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह बढ़ोतरी तेल विपणन कंपनियों द्वारा किए जाने वाले नियमित मासिक मूल्य अपडेट का हिस्सा है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की कुल खपत में आम जनता की हिस्‍सेदारी लगभग 90 प्रतिशत है। कंपनी ने कहा कि 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए 14 किलोग्राम से अधिक के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमत में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। कंपनी ने बताया कि निर्धारित उड़ानों में लगी घरेलू एयरलाइनों के लिए विमानन टर्बाइन ईंधन और केरोसिन की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। बयान के अुनसार कीमतों में संशोधन चुनिंदा और औद्योगिक क्षेत्रों तक ही सीमित है, जिनकी कुल खपत में अपेक्षाकृत कम हिस्‍सेदारी है और इनमें प्रचलित अंतर्राष्‍ट्रीय कीमतों के आधार पर नियमित मासिक समायोजन किया जाता है। कंपनी के अनुसार 80 प्रतिशत उत्पादों की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

4 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

5 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

5 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

5 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

5 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

5 घंटे ago