भारत

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए संशोधित राष्ट्रीय पेंशन योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना-यूपीएस की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए संशोधित राष्ट्रीय पेंशन योजना-एनपीएस के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है।

संशोधित राष्ट्रीय पेंशन योजना के अनुसार कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत एवं महंगाई भत्‍ता पेंशन के रूप में मिलेगा। पारिवारिक पेंशन इसकी 60 प्रतिशत होगी, जबकि यूपीएस में पिछले एक साल के औसत वेतन का 50 प्रतिशत मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार की संशोधित राष्ट्रीय पेंशन योजना 1 मार्च, 2024 से लागू की जाएगी। मार्च 2024 से पहले सेवानिवृत कर्मचारी भी इसका लाभ ले सकते हैं, लेकिन उन्हें राज्य सरकार को एनपीएस के तहत प्राप्त 60 प्रतिशत राशि वापस चली होगी तथा एन्युटी के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन भी सरकार को देनी होगी। संशोधित राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ 13 लाख से अधिक कर्मचारियों को होने की उम्मीद है।

मंत्रिमंडल ने किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई योजना का दायरा बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी। इसके अलावा पुणे, नासिक और जलगांव जिलों के लिए भी विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

4 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

4 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

4 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

5 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

5 घंटे ago