भारत

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने राज्‍य के विभिन्‍न पत्रकार संगठनों को आश्‍वासन दिया

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने राज्‍य के विभिन्‍न पत्रकार संगठनों को आश्‍वासन दिया है कि राज्‍य सरकार की ओर से प्रस्‍तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा कानून आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण है। मुंबई में कल मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस कानून से किसी पत्रकार या आम नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी ऑैर न ही अभिव्‍यक्ति की स्वतंत्रता का हनन होगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आश्वासन दिया कि कानून के बारे में पत्रकार संगठनों से प्राप्त रचनात्मक सुझावों पर विचार किया जाएगा और इसके प्रावधानों में स्पष्टता, पारदर्शित और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तीन न्यायाधीशों की सलाहकार समिति के समक्ष सुनवाई के बिना किसी भी संगठन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, यदि कोई संगठन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली अवैध गतिविधियों में शामिल है तो समिति के समक्ष पुलिस द्वारा सबूत पेश किए जाने के बाद ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

10 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

10 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

20 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

20 घंटे ago