अंतर्राष्ट्रीय

मालदीव में काम करने वाले भारतीय प्रवासियों को वहां डॉलर की उपलब्‍धता में लगातार कमी के कारण स्‍वदेश पैसा भेजने में हो रही कठिनाई

मालदीव में काम करने वाले भारतीय प्रवासियों को वहां डॉलर की उपलब्‍धता में लगातार कमी के कारण स्‍वदेश पैसा भेजने में कठिनाई हो रही है। मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण ने मालदीव की मुद्रा रूफिया में वेतन पाने वालों के लिए डॉलर की उपलब्धता सीमित कर दी है। डॉक्टरों और शिक्षकों सहित भारतीय पेशेवर इस फैसले से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, क्‍योंकि भारत में उनके परिजन उनके द्वारा भेजे गए पैसों पर आश्रित होते हैं। भारतीय उच्चायोग ने मालदीव सरकार से डॉलर की उपलब्‍धता पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने और वित्तीय लेन-देन को आसान बनाने का आग्रह किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले दिन लोकसभा में बताया था कि मंत्रालय मालदीव में भारतीयों के लिए पैसा भेजने की प्रक्रिया आसान करने के लिए मालदीव के साथ बातचीत कर रहा है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

23 मिनट ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

26 मिनट ago

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…

29 मिनट ago

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाज़ा पर केवल डिजिटल टोल संग्रह व्यवस्था लागू

सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

50 मिनट ago