रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कर्नाटक के बंगलुरु में बंगलुरु-मुंबई वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, एच.डी. कुमारस्वामी, शोभा करांदलाजे और वी. सोमन्ना भी मौजूद थे। बंगलुरु-मुंबई शयनयान वंदे भारत रेलगाड़ी दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 16 घंटे में तय करेगी। बंगलुरु से सोमवार को और मुंबई से मंगलवार को छोड़कर यह रेलगाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह अनंतपुर, गुंटकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। श्री वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु, हैदराबाद, अमरावती और चेन्नई के लिए बुलेट ट्रेन के दक्षिणी कॉरिडोर को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, मंगलुरु से बंगलुरु तक वंदे भारत रेलगाड़ी अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगी। वंदे भारत शयनयान रेलगाडी में फर्स्ट एसी, एसी टू-टियर और एसी थ्री-टियर सीटें उपलब्ध हैं।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के कोट्टिवक्कम स्थित नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में…
वेलिंग्टन में न्यूज़ीलैंड के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने पहली…
विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अपील की है कि वे सीमित दायरे में न…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न…