बिज़नेस

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स श्रीलंका के कोलंबो डॉकयार्ड का स्वामित्व हासिल करेगी

युद्धपोत और पनडुब्बी बनाने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड श्रीलंका के कोलंबो डॉकयार्ड का अधिग्रहण करेगी। श्रीलंकाई कंपनी में 51 प्रतिशत की निर्णायक हिस्सेदारी के लिए यह सौदा चार सौ 42 करोड़ रुपये में हुआ है। इसमें जापान के ओनोमिशी डॉकयार्ड के शेयरों की खरीद शामिल है। ओनिमिशी डॉकयार्ड ने कोलंबो डॉकयार्ड से बाहर निकलने का फैसला किया है। इसके अलावा, मझगांव डॉक लिमिटेड श्रीलंकाई कंपनी द्वारा जारी नई प्रतिभूति खरीदेगी। कुल निवेश में से लगभग 2 करोड़ 30 लाख डॉलर का निवेश श्रीलंकाई कंपनी में किया जाएगा।

मझगांव डॉक शिप बिल्डर द्वारा कोलंबो डॉकयार्ड का अधिग्रहण भारत और श्रीलंका दोनों के लिए एक रणनीतिक उपलब्धि है। भारत के लिए यह हिंद महासागर में समुद्री प्रभाव को मजबूत करने के साथ-साथ शिप बिल्डिंग और मरम्मत क्षमता का विस्तार करता है। वहीं, श्रीलंका के साथ आर्थिक व कूटनीतिक संबंधों को भी बढ़ता है। यह समझौता मझगांव डॉक को अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट्स पर सेवाएं देने के लिए एक प्रमुख स्थान तक पहुंचा देता है और वहीं, भारत में इसकी सुविधाएं रक्षा परियोजनाओं के लिए खाली हो सकेगी। श्रीलंका के लिए ये कर्ज में डूबी एक महत्वपूर्ण संपत्ति को बचाते हुए तीन हजार से अधिक नौकरियों को सुरक्षित करता है और निवेशकों के भरोसे को मजबूत बनाता है साथ ही यह सौदा श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में भारत की रणनीतिक उपस्थिति को बढ़ाता है। जहां चीन पहले से हम्बनटोटा बंदरगाह में अपने निवेश के जरिए मजबूत स्थिति बन चुका है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – भारत और अमरीका आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबले के लिए तत्‍पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर…

3 घंटे ago

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की…

3 घंटे ago

पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे की वृद्धि

पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71…

3 घंटे ago