स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के अंतर्गत आने वाली मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने वर्ष 2024 के लिए नीट यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के काउंसलिंग कार्यक्रम को अभी तक अधिसूचित नहीं किया है।
एमसीसी द्वारा अपनी वेबसाइट पर नीट यूजी और पीजी के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा दरअसल परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा सीट मैट्रिक्स को अंतिम रूप देने के आधार पर की जाती है। वर्ष 2021, 2022 और 2023 में यूजी सीटों के लिए काउंसलिंग क्रमशः 19/1/2022, 11/10/2022 और 20/7/2023 को शुरू हुई थी।
वर्ष 2024 के लिए एनएमसी ने यूजी और पीजी सीटों के लिए सीट मैट्रिक्स को अंतिम रूप देने के अपने कार्यक्रम के बारे में जून माह के अंतिम सप्ताह में सूचित किया है, जिसमें यह संकेत दिया गया है कि वह जुलाई के तीसरे सप्ताह तक यूजी सीट मैट्रिक्स और अगस्त के मध्य तक पीजी सीट मैट्रिक्स को अंतिम रूप देगा। एमसीसी तदनुसार काउंसलिंग कार्यक्रम को अधिसूचित करेगी।
अत: यह स्पष्ट किया जाता है कि एमसीसी ने वर्ष 2024 के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम को अभी तक अधिसूचित नहीं किया है।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…